9 दिन से बेटी लापता! पिता ने सोनू नामक युवक पर अपहरण का लगाया आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!

🚨 9 दिन से बेटी लापता! पिता ने सोनू नामक युवक पर अपहरण का लगाया आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!
आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पिता का आरोप है कि उनकी 22 वर्षीय बेटी वंदना कुमारी को सोनू नामक युवक अगवा कर ले गया है। बेटी को लापता हुए 9 दिन बीत जाने के बाद भी पिता न्याय और बेटी की तलाश की गुहार लगाते हुए पुलिस थाने के चक्कर काट रहे हैं।
पीड़ित पिता राजेंद्र कुमार के अनुसार, उन्होंने 14 नवंबर 2026 को पुलिस को सोनू पुत्र योगेंद्र, निवासी ऐवनपुर लहरा, जनपद हाथरस के नाम से लिखित शिकायत दी थी। पिता का आरोप है कि शिकायत में युवक का नाम स्पष्ट रूप से दिए जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस की ओर से गुमशुदगी दर्ज किए जाने की बात सामने आई है।
9 दिन से बेटी की तलाश में भटक रहा पिता, आखिर कब मिलेगी राहत?
पीड़ित पिता अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की उम्मीद में लगातार पुलिस अधिकारियों और थाने के चक्कर काटने को मजबूर हैं। परिवार को चिंता है कि आखिर उनकी बेटी कहां है और कब सकुशल घर लौटेगी?
इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जब पीड़ित पिता ने नामजद लिखित शिकायत दी है, तो युवती की तलाश के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं? क्या पुलिस युवती की बरामदगी के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है?
महिला सुरक्षा, नारी शक्ति और बेटी बचाओ जैसे अभियानों के बीच एक पिता की गुहार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। हालांकि, मामले में आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
अब सवाल यह है कि आखिर 9 दिन से लापता वंदना कुमारी को पुलिस कब तक सकुशल बरामद करेगी और पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा?
संवाददाता: मनोज तारोलिया | आजकल इंडिया न्यूज़




