
*आगरा में मंदिर की करोड़ों की जमीन पर कब्जे की कोशिश, जैन समाज का थाने पर हंगामा*
आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में दिगंबर जैन मंदिर की करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन पर कथित कब्जे की कोशिश को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट की। घटना से नाराज जैन समाज के लोगों ने रकाबगंज थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है



