जन्मदिन पर मेधावियों का सम्मान, विद्यार्थियों संग काटा केक

बरहन। आर.के. चौधरी जैविक कृषि प्रयोगशाला के डायरेक्टर राजकुमार चौधरी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बलवीर सिंह इंटर कॉलेज, घड़ी शहजा चिरौली में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। इंटरमीडिएट वर्ग में शैलेंद्र कुमार, श्वेता कुमारी और नवीन कुमार को सम्मानित किया गया, जबकि हाईस्कूल वर्ग में सुहाना, कृष्णा और निक्की कुमारी को सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक डॉ. मुकेश कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य ओम देव शर्मा ने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में लोकेंद्र सिंह चौधरी, शिवकुमार चौधरी, डॉ. विष्णु चौधरी, सोनू चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में राजकुमार चौधरी ने कॉलेज स्टाफ एवं विद्यार्थियों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।




