
- 🚨 बरहन पुलिस का एक्शन मोड: अवैध तमंचे के साथ शातिर गिरफ्तार! 🔫
दिन हो या रात… बरहन पुलिस पूरी तरह अलर्ट! गश्त के दौरान सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्र में कानून का इकबाल भी बुलंद किया जा रहा है।
जनपद आगरा: पुलिस कमिश्नरेट में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत थाना बरहन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार, पुलिस आयुक्त आगरा के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर के नेतृत्व में थाना बरहन पुलिस क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। 25 अप्रैल को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुखवार रोड रेलवे पुल के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 01 अवैध तमंचा और 02 जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद हुए।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान लक्ष्मण पुत्र धान सिंह, निवासी ग्राम चिरहौली थाना बरहन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 84/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
👉 इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी, एसआई सुनील कुमार, एसआई राकेश कुमार सागर और कांस्टेबल मुकुल कुमार की अहम भूमिका रही।




