Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
टॉप न्यूज़धर्मयूपी

खांडा में सर्वधर्म सामूहिक विवाह: 14 जोड़े बने हमसफर, 2 मुस्लिम जोड़ों का भी हुआ निकाह

आंवलखेड़ा, । गांव खांडा स्थित एसआर जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार को श्रीराम सेवा समिति के तत्वावधान में चतुर्थ सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। 14 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ ममता शर्मा रहीं।

समारोह की शुरुआत खांडा के काली मंदिर से निकली बारात से हुई, जिसमें दूल्हे घोड़ों पर सवार होकर बैंड-बाजों के साथ मेन बाजार, पानी टंकी मोहल्ला, पाछाया थोक, पथवारी

आंवलखेड़ा के खांडा में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ।

मंदिर होते हुए विवाह स्थल पहुंचे। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर बरात का स्वागत किया। इसके बाद आचार्य

पप्पू पंडित एवं सतीश तिवारी द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से विवाह की सभी रस्में संपन्न कराई गई।

नवयुगलों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। विवाह उपरांत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

आयोजक प्रवीण गुप्ता एवं बॉबी गुप्ता द्वारा सभी जोड़ों को गृहस्थी का सामान जैसे बेड, ड्रेसिंग टेबल, एलईडी, बक्सा, फ्रीज, रेफ्रिजरेटर, पंखा, मेज-कुर्सी एवं स्टील के बर्तन आदि भेंट किए गए।

आयोजकों ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह का उद्देश्य समाज में व्याप्त दहेज प्रथा और शादी-विवाह में

होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल आर्थिक बोझ कम होता है, बल्कि समाज को सकारात्मक संदेश भी मिलता है। बचने वाली राशि को बच्चों की शिक्षा और भविष्य संवारने में लगाया जा सकता है।

समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। इस दौरान आयोजक प्रवीन गुप्ता, बाँबी गुप्ता, प्रबंधक प्रधान पति रिंकू यादव, प्रेम चौधरी, विवेक चौधरी, कृष्णा बल्हारा, सुनील लंबरदार, मनोज

दो मुस्लिम जोड़ों का भी कराया गया निकाह

खास बात यह रही कि इसमें दो मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह कराला गया। समारोह मारोह में हिंदू रीति-रिवाज्य के साथ-साथ मुस्लिम परंपरा काली सम्मान किया गया। मुस्लिम जोड़ का निकाह मौलाना अनीश नुरर्रमान देना विधि-विधान के साथ पढ़ाया सुयार निकाह के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने कबूलनामे के साथ एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किভা।

चोपड़ा, दिनेश वर्मा, अनिल न नवीन गुप्ता, सीताराम परमार आदि गणमान्य लोग उपस्थिति रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!