Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

बरहन पुलिस ने जुआ खेलते पांच आरोपियों को दबोचा

बरहन। थाना बरहन पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को जुआ खेलते समय, मौके से पकड़ा। उनके कब्जे से नकदी, 52 ताश के पत्ते, और फड़ लगाने में इस्तेमाल प्लास्टिक का कट्टा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में अनीत, सुगड़ सिंह, हरपाल, राजेश, और धर्मवीर शामिल हैं, जो जनपद एटा के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 69/2026 के तहत, जुआ अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर, अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी के निर्देशन में, उपनिरीक्षक रोशन राना, सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल अतुल कुमार, राजबहादुर सिंह, और कांस्टेबल मुकुल कुमार डांगी की टीम ने, गश्त और चेकिंग के दौरान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!