Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
टॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़
Trending

एत्मादपुर में ट्रांसफार्मर चोरी करते एक चोर पकड़ाः चार अन्य फरार, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रंगे हाथ दबोचा

आगरा के एत्मादपुर में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर चोरी करते हुए एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा है। इस दौरान उसके चार अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

यह घटना शनिवार रात करीब 3 बजे की है। बिजली कटौती की शिकायत मिलने पर बिजली कर्मी सचिन, राममोहन और अली सेन सतोली मोहल्ले पहुंचे थे।

मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि पोल पर लगा 250 KVA का ट्रांसफार्मर गायब था और वह जमीन पर खुला पड़ा था। पास में एक वैगनआर कार खड़ी थी, जिसके पास एक युवक बैठा था।

बिजली कर्मियों ने युवक को पकड़कर पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि वह अपने चार अन्य साथियों के साथ ट्रांसफार्मर चोरी करने आया था और उन्होंने ही बिजली की लाइन काटी थी। बिजली कर्मियों को देखते ही उसके बाकी चार साथी टेंपो से फरार हो गए।

चोर के पकड़े जाने की सूचना पर थाना पुलिस और एत्मादपुर विद्युत सब स्टेशन के जूनियर इंजीनियर नीतेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। चोर को एत्मादपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है।

जूनियर इंजीनियर नीतेश कुमार ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि बिजली विभाग और पुलिस की सक्रियता से एक चोर पकड़ा

गया है। जूनियर इंजीनियर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!