Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
राजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

खांडा गांव में मेले की तैयारी शुरू, डॉ. शिवराम बने अध्यक्ष

आंवलखेड़ा (बरहन)। खांडा गांव में पारंपरिक मेले की तैयारी तेज, डॉ. शिवराम यादव बने अध्यक्ष

बरहन क्षेत्र के गांव खांडा में लगने वाले पारंपरिक एवं ऐतिहासिक मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गांव में सर्व समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. शिवराम यादव को मेले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. शिवराम यादव ने बताया कि इस वर्ष खांडा गांव का मेला आधुनिक तकनीक के साथ डिजिटल रूप में आयोजित किया जाएगा। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, साथ ही ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधि पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मेले में आने वाले दुकानदारों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक व्यापारी मेले में भाग ले सकें। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मेले के प्रमुख आकर्षण मीना बाजार क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी और वहां भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

समाजसेवी दिनेश यादव ने मेले के आयोजन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में महेंद्र शर्मा, गुड्डू यादव, टीकम सिंह, मददू ठाकुर, मनीष यादव, श्याम टेलर, मनोज यादव, रविंद्र सिंह, अमर सिंह, श्याम ठाकुर, लाली सविता, सलीम खान, शीलेश यादव, होली ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!