कुशवाह समाज के सम्मान पर वार करने वालों के लिए आखिरी चेतावनी — 24 घंटे में झुकी पुलिस
आरोपी गिरफ्तार, अब हर अपमान का मिलेगा करारा जवाब*

*कुशवाह समाज के सम्मान पर वार करने वालों के लिए आखिरी चेतावनी — 24 घंटे में झुकी पुलिस, आरोपी गिरफ्तार, अब हर अपमान का मिलेगा करारा जवाब*
आगरा। कुशवाह समाज को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने की घटना ने क्षेत्र में जबरदस्त गुस्से की लहर पैदा कर दी। कुशवाह युवा मंच के 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद पुलिस प्रशासन को आखिरकार कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा। थाना सैया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
घटना के बाद समाज के युवाओं और गणमान्य लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि समाज के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने की कोशिश अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कुशवाह युवा मंच के अध्यक्ष विपिन कुशवाह ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि समाज के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में किसी ने भी जातिसूचक टिप्पणी या अपमानजनक हरकत की, तो कुशवाह समाज सड़क से लेकर प्रशासन तक ऐसा आंदोलन खड़ा करेगा जिसे नजरअंदाज करना नामुमकिन होगा।
पुलिस प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या जातिसूचक टिप्पणी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद समाज में आक्रोश तो शांत हुआ है, लेकिन चेतावनी साफ है अब सम्मान पर हमला हुआ तो जवाब और भी कड़ा होगा।



