आगरा: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पवन शर्मा बने एत्मादपुर तहसील अध्यक्ष
आगरा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जिला आगरा की महत्वपूर्ण बैठक गौरी ढाबा, कुबेरपुर (एत्मादपुर

आगरा: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पवन शर्मा बने एत्मादपुर तहसील अध्यक्ष
आगरा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जिला आगरा की महत्वपूर्ण बैठक गौरी ढाबा, कुबेरपुर (एत्मादपुर

) में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री विष्णु सिकरवार ने की, जिसमें जिले के कई पत्रकार साथियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के आधार पर श्री पवन शर्मा को एत्मादपुर तहसील का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार ने कहा कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए लगातार कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष पवन शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में एत्मादपुर क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने भी नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि संगठन की एकजुटता ही पत्रकारों की सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर कई पत्रकार साथी मौजूद रहे और सभी ने संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।




