Welcome to Aajkal india News
Click to listen highlighted text!
Welcome to Aajkal india News
🚨 आदर्श नंबर 1 ब्लॉक खंदौली की ज़मीनी हकीकत! | AAJKAL INDIA NEWS EXCLUSIVE 🚨
आगरा जनपद के खंदौली ब्लॉक को “आदर्श नंबर 1”
का तमगा मिला है, लेकिन जमीनी सच्चाई कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। मामला है सेमरा ग्राम पंचायत के नगला ज़ालिम का, जहां आज भी ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
📍 कच्ची और टूटी सड़कें
📍 पीने के साफ पानी की भारी कमी
📍 जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं
📍 विकास कार्यों का अभाव
ग्रामीणों का कहना है कि मंचों से बड़े-बड़े दावे जरूर किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर हालात बदहाल हैं। कीचड़ और गंदगी के बीच रहने को मजबूर लोग पूछ रहे हैं — आखिर “सबका साथ, सबका विकास” का वादा यहां क्यों नहीं दिखता?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि न तो कोई जनप्रतिनिधि गांव की सुध लेने पहुंचा और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी ने हालात का जायजा लिया। सामाजिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द विकास कार्य शुरू नहीं हुए, तो गांव की महिलाएं और पुरुष तहसील और ब्लॉक कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे।
🔥 बड़ा सवाल
क्या आदर्श ब्लॉक की यही असली तस्वीर है?
क्या प्रशासन इन मजरों की सुध लेगा?
या फिर विकास कागजों में ही सिमटा रहेगा?
अब देखना होगा कि प्रशासन कब हरकत में आता है और नगला ज़ालिम को उसका हक दिलाता है।
📺 देखते रहिए AAJKAL INDIA NEWS — हर खबर, हर मुद्दे पर आपकी आवाज़
संवाददाता: राजीव ठाकुर
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!