टॉप न्यूज़दुनिया

Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने शांति समझौते को लेकर किया बड़ा दावा! अमेरिका की बताई असली मंशा

Russia-Ukraine War

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के मुताबिक रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका जून तक शांति समझौता चाहता है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका चाहता है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर जून महीने तक शांति समझौता हो जाए. उन्होंने यह बात शुक्रवार (6 फरवरी 2026) को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही. जेलेंस्की के अनुसार, अमेरिका ने बातचीत के लिए एक साफ समय सीमा तय करने का सुझाव दिया है.

ANI के मुताबिक जेलेंस्की ने बताया कि अमेरिका का कहना है कि वह जून तक सभी जरूरी बातचीत पूरी करना चाहता है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर तय समय पर समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका दोनों देशों पर दबाव बना सकता है. यह संकेत है कि ट्रंप प्रशासन शांति प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाना चाहता है.हाल ही में अमेरिका की मध्यस्थता में अबू धाबी में यूक्रेन, रूस और अमेरिका के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन इसमें किसी बड़े मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाई. जमीन के बंटवारे और सुरक्षा की गारंटी जैसे अहम विषय अब भी उलझे हुए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!