टॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़
Trending
बरहन पंचायत के छात्र ने रचा इतिहास, हाईस्कूल में 92.17% अंक हासिल कर पाया प्रथम स्थान

बरहन पंचायत के छात्र ने रचा इतिहास, हाईस्कूल में 92.17% अंक हासिल कर पाया प्रथम स्थान
बरहन। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में बरहन पंचायत के ग्राम गढ़ी भंडार निवासी छात्र विष्णु बघेल ने 92.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विष्णु बघेल, पंडित सत्यदेव आदर्श इंटर कॉलेज बरहन के मेधावी छात्र हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि अपने गांव और बरहन पंचायत का नाम भी रोशन किया है।
छात्र की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।




