टॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़
हवन-पूजन के साथ राधे रेस्टोरेंट की दूसरी शाखा का धमाकेदार शुभारंभ

हवन-पूजन के साथ राधे रेस्टोरेंट की द्वितीय शाखा का शुभारम्भ
बरहन। आंवलखेड़ा में बरहन रोड़ पर राधे रेस्टोरेंट की द्वितीय शाखा का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ विधि-विधान से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान प्रतिनिधि पवन सिसोदिया एवं लक्ष्मन सिंह सिसोदिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
रेस्टोरेंट संचालक राधे सिसोदिया ने बताया कि बरहन स्थित पंचकुइयां पर पहले से रेस्टोरेंट संचालित है। ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए दूसरी शाखा की शुरुआत की गई है। उद्घाटन से पूर्व हवन-पूजन कर रेस्टोरेंट का शुद्धिकरण किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र त्यागी, यज्ञपति कुशवाहा, मोनू त्यागी, छोटेलाल कुशवाहा, अनूप कुमार शर्मा सहित क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।




