सर्वधर्म सामूहिक विवाह में 10 जोड़े बनै जीवनसाथी
वर-वधू ने एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए थामा एक दूसरे का दामन।

बरहन कस्बे के अशोक नगर स्थित भगवती गार्डन में भगवान श्रीराम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित 28वें सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह ने एक बार फिर सामाजिक समरसता और सहयोग की मिसाल पेश की। भव्य और गरिमामय आयोजन में 10 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरूआत की। पूरे समारोह में उत्साह, उल्लास और पारिवारिक वातावरण का सुंदर संगम देखने को मिला।
समिति द्वारा नवविवाहित जोड़ों को घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री भेंट कर उन्हें आत्मनिर्भर जीवन की ओर प्रेरित किया गया। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां बैंड-बाजे और
पारंपरिक रस्मों के बीच विवाह की सभी विधियां संपन्न कराई गईं। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे और नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्रता) के राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता विश्वाकांत मिश्रा ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन न केवल सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत भी साबित होते हैं। इस दौरान आयोजन अध्यक्ष कैलाश चंद्र कुशवाहा, देवेंद्र सिंह, वेदप्रकाश कुशवाहा, विजेंद्र सिंह,मुकेश कुमार, हरवेंद्र सिंह, बंटी कुशवाहा आदि उपस्थिति रहे।




