Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
Uncategorized
Trending

खांडा दंगल में भारत केसरी रामेश्वर पहलवान को देखने उमड़ी भीड़, 11000 की कुश्ती रही बराबरी पर

📰 खांडा दंगल में भारत केसरी रामेश्वर पहलवान को देखने उमड़ी भीड़, 11000 की कुश्ती रही बराबरी पर

एत्मादपुर। खांडा के ऐतिहासिक दंगल में उस समय खासा उत्साह देखने को मिला जब भारत केसरी रामेश्वर पहलवान के पहुंचते ही दर्शकों की भारी भीड़ जुट गई। दूर-दूर से आए लोगों ने उनके दर्शन किए और कुश्ती का भरपूर आनंद लिया।

दंगल का आयोजन विनोद यादव (आरसीएम विद्यालय प्रबंधक) द्वारा कराया गया, जिसमें क्षेत्र के कई नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम में दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

दंगल की सबसे बड़ी और आखिरी कुश्ती 11000 रुपये की रही, जिसे दयाशंकर गुप्ता द्वारा कराया गया। यह मुकाबला सुरेश पहलवान (सेमरा) और अरविंद पहलवान (हाथरस) के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने जोरदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में यह कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई, जिससे दर्शकों में रोमांच बना रहा।

बताया गया कि अरविंद पहलवान, भारत केसरी रामेश्वर पहलवान के भाई हैं, जिससे इस मुकाबले की खास चर्चा रही।

इस दौरान शिवराम यादव, हवलदार यादव, हजारीलाल यादव, बृजेश यादव (प्रधान), प्रविंद्र यादव, रवीश यादव, भोला यादव, विष्णु यादव, राकेश यादव (पूर्व प्रधान पैसई), हरपाल यादव (पूर्व प्रधान पैसई), सुरेश मास्टर, संजय यादव, तहसीलदार यादव, वासुदेव यादव, रामलाल बाबा, सुदामा यादव, बॉबी यादव (प्रधान), राजेंद्र पहलवान, उत्तम पहलवान, गजेंद्र पहलवान, भूपेंद्र यादव, लज्जाराम यादव, शुघड सिंह ठाकुर, विजयपाल यादव (बाबा जी), राजू यादव, सुंदर पहलवान, जिवेन्द्र यादव, डॉ. हरिओम यादव, सुशील यादव, राम अवतार यादव, जीतू यादव सहित दंगल कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन उत्साह और जोश के साथ हुआ, जहां दर्शकों ने पारंपरिक कुश्ती दंगल का भरपूर आनंद उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!