Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़
Trending

चावली के ऐतिहासिक कुश्ती दंगल का शुभारंभ, हरकेश तोमर बने विजेता

जगबीर सिंह तोमर ने फीता काटकर किया उद्घाटन, विजेता को 31 हजार का पुरस्कार

एत्मादपुर। चावली में आयोजित ऐतिहासिक कुश्ती दंगल का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख खंदौली एवं ब्रज क्षेत्र किसान मोर्चा के महामंत्री जगबीर सिंह तोमर ने फीता काटकर किया। मां चावल दे मेला महोत्सव समिति द्वारा आयोजित यह दंगल क्षेत्र की पुरानी सांस्कृतिक धरोहर के रूप में जाना जाता है।

दंगल की अंतिम और मुख्य कुश्ती राजा भैया पुत्र राकेश चौहान द्वारा कराई गई, जिसमें हरकेश तोमर विजेता रहे। विजेता को 31 हजार रुपये, एक बाल्टी और सेला देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता गोरखपुर के पहलवान को 2,100 रुपये और सेला प्रदान किया गया।

दंगल में अन्य प्रमुख कुश्तियां जिला पंचायत सदस्य मानवेंद्र सिंह चौहान, भूरी सिंह कुशवाह, जेपी त्यागी और मुलायम सिंह चौहान द्वारा कराई गईं। क्षेत्र पंचायत सदस्य उम्मीदवार वार्ड नंबर 38 मुलायम सिंह चौहान द्वारा 2100 रुपये की कुश्ती भी कराई गई, जिसे बरहन के शेर ने अपने नाम किया।

कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. अवधेश सिंह ने क्षेत्रीय समस्याएं सुनीं और ठाकुर जी देवालय से ईदगाह तक आरसीसी सड़क निर्माण कार्य 23 अप्रैल से पहले पूरा कराने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने दंगल स्थल को अगले आयोजन से पहले अपने निजी खर्च से पक्का कराने का आश्वासन भी दिया।

दंगल में विभिन्न प्रदेशों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाकर आयोजन को बेहद रोमांचक बना दिया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!