Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
https://aajkalindianews.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifलोकल न्यूज़

पुलिस ने युवक को 30 मिनट में डूबने से बचाया

गोताखोरों ने रेस्क्यू कर बचाई युवक की जान

यमुना में बह रहे युवक को पुलिस ने 30 मिनट में बचाया

 

देर रात पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक युवक की जान बच गई। चौकी रामबाग पुलिस टीम जवाहर पुल पर गश्त कर रही थी, तभी यमुना नदी में एक युवक के बहने की सूचना मिली। गेल गैस कर्मचारी धर्मवीर यादव जवाहर पुल पर गैसलाइन पाइप की रूटीन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को यमुना नदी में बहते हुए देखा। उन्होंने तुरंत रात 10:35 बजे डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने तत्काल थाना प्रभारी देवेंद्र दूबे को अवगत कराया और गोताखोरों से संपर्क साधा। थाना प्रभारी के निर्देशन में रामबाग डिवीजन चौकी प्रभारी अरुण बिलगैया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जीवन रक्षक उपकरणों के साथ गोताखोर सनी और सुरेंद्र ने यमुना में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।पुलिस और गोताखोरों की तत्परता के चलते सूचना मिलने के करीब 30 मिनट के भीतर युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। युवक ने अपना नाम लाखन सिंह (37) पुत्र स्वर्गीय भजनलाल निवासी नगला नेहरा, थाना खंदौली बताया। गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!