*दहेज की मांग पूरी न होने पर पहली पत्नी को छोड़ा, मारपीट कर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी देकर रचाई दूसरी शादी*
औरैया जनपद की रहने वाली विवाहिता रंजन उर्फ रानी दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी और अवैध दूसरी शादी की शिकार बनी है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उस पर लगातार मानसिक और शारीरिक अत्याचार किए।
पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 3 जुलाई 2021 को अमन से हुई थी, जो ग्राम पंचायत बहादुरपुर, गांव लोहिया कला, थाना चोविया, जिला इटावा का निवासी है। इस विवाह से पीड़िता की दो वर्ष की मासूम बेटी ‘खुशी’ है।
*मारपीट कर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी*
पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकी दी गई और जबरन घर से बाहर निकाल दिया गया।
पीड़िता का कहना है कि उसे ही नहीं, बल्कि उसके पिता को भी पूरी गली में गालियां देकर बेइज्जत किया गया, जिससे परिवार को सामाजिक अपमान और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।
*दहेज के लालच में पहली पत्नी को छोड़ा, अवैध दूसरी शादी रचाई*
पीड़िता के अनुसार दहेज की लालच में आरोपी पति ने पहली पत्नी को त्याग दिया और बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। यह कानून का सीधा उल्लंघन है। बताया जा रहा है कि दूसरी शादी से एक बच्चा भी है, जबकि पहली पत्नी रंजन और उसकी मासूम बेटी आज भी असुरक्षित स्थिति में हैं।
*इटावा थाना चोविया पुलिस पहुंची, घर का दरवाजा नहीं खोला गया*
शिकायत पर जब पुलिस ग्राम पंचायत बहादुरपुर के गांव लोहिया कला, थाना चौबिया, जिला इटावा पहुंची, तो आरोपी पक्ष ने घर का दरवाजा नहीं खोला। पीड़िता और पुलिस को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने दूसरी शादी कर ली है। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान रामचंद्र शाक्य ने भी पुलिस के सामने दूसरी शादी की पुष्टि की।
*थाना चोविया पुलिस के सामने कबूल, फिर भी कार्रवाई नहीं*
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अमन ने पुलिस के सामने स्वयं स्वीकार किया कि उसने दूसरी शादी की है, इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वर्तमान में मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
*इन आरोपियों की मिलीभगत से उजड़ा रंजन का घर*
पीड़िता रंजन का आरोप है कि नीचे दिए गए सभी लोग दहेज की मांग, मारपीट, धमकी और अवैध दूसरी शादी की साजिश में शामिल हैं अमन, राजू ,नारायण देवी ,सोनू,चरनसिंह ,रमेशचन्द्र
पीड़िता का कहना है कि इन सभी की मिलीभगत से उससे पैसे और दहेज की मांग रखी गई, मारपीट की गई, जान से मारने की धमकी दी गई और अंततः उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।
*कानून की खुली अनदेखी, न्याय की गुहार*
कानून के अनुसार पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना, दहेज की मांग, मारपीट, धमकी और उत्पीड़न गंभीर अपराध हैं। इसके बावजूद पीड़िता रंजन और उसकी मासूम बेटी आज भी न्याय और सुरक्षा की आस लगाए बैठी हैं।#आजकलइंडियान्यूज़
#AnishKhan
#Etmadpur
#पत्रकारिता
#सचकीआवाज़
#
![]()
मीडिया
#नईजिम्मेदारी
#हार्दिकस्वागत
मीडिया



