
दिल्ली के द्वारका में 3 फरवरी 2026 को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की मौत हो गई । लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास एक 17 वर्षीय नाबालिग द्वारा चलाई जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साहिल की बाइक को सीधी टक्कर मारी। शुरुआती जांच और रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी नाबालिग बिना ड्राइविंग लाइसेंस के सोशल मीडिया रील बनाने के लिए लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।
साहिल के निधन से उनके बड़े सपने अधूरे रह गए। उनके परिजनों ने बताया कि साहिल बेहद मेहनती थे और अक्सर कहते थे, “मैं तो एक दिन अपना प्लेन (विमान) ही खरीदना चाहता हूं”। वह अपनी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की तैयारी भी कर रहे थे।
इस हादसे में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक टैक्सी चालक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था, जिसे बाद में बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर अंतरिम जमानत दे दी गई।




