Welcome to Aajkal india News
Click to listen highlighted text!
Welcome to Aajkal india News
चलती ट्रेन से गिरकर पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
हाथरस। जिले में एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्र की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक युवक का शव भैरवनाथ मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक पर मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा सिकंद्राराऊ रोड पर मेंडू से पहले हुआ। रेलवे ट्रैक पर एक युवक गंभीर हालत में पड़ा होने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान आकाश के रूप में हुई है, जो एमजी पॉलिटेक्निक का छात्र था। आकाश किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। देर रात उसकी शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई, खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार आकाश कहां जा रहा था, इस बारे में उन्हें भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह किस ट्रेन से और किन परिस्थितियों में गिरा।
रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!